ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की जोड़ी का ये रॉयल कपल शनिवार को मोहब्बत की मिशाल ताजमहज का दीदार करने आगरा पहुंचे. ताजमहल की खूबसूरती को देख कर रॉयल कपल बेहद खुश हुआ. ताजमहल के दीवानों में ये शाही जोड़ा भी शामिल हो गया है.
राजकुमार प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी 10 अप्रैल से भारत में हैं. ये रॉयल कपल विशेष विमान से ताज का दीदार करने आगरा पहुंचे.
style="display:inline-block;width:336px;height:280px"
data-ad-client="ca-pub-4984022999781681"
data-ad-slot="5110732258">
वहां पर 42.7 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी में राजकुमार प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने ताज का दीदार किया। विलियम की हसरत अपनी मां डायना की स्पेशल बेंच पर बैठकर उनकी यादों में खोने की थी। ऐसी तपती धूप में संगमरमर भट्टी की तरह तप रहा था।
ऐसे में कैसे बैठे केट-विलियम डायना बेंच पर, इसकी जुगत लगाई ताज के कर्मचारियों ने। उन्होंने बेंच पर पहले बर्फ डाला हुआ पानी छिड़का। फिर कुछ देर के लिए बेंच पर बर्फ के पानी में भीगा कपड़ा रखा गया।
बुखार को कम किए जाने वाले इस देसी जुगाड़ से बेंच का तापमान बैठने लायक किया गया।
ताज की खूबसूरती का दीवाना हुआ रॉयल कपल
शाही जोड़े ने ताज की जमकर तारीफ की. केट ने कहा कि ताजमहल बेहद खूबसूरत है और यह आर्किटेक्ट का बेहतरीन नूमना है. केट की मानें तो यहां आकर उनका सालों का सपना पूरा हो गया. शाही जोड़े करीब एक घंटे तक ताजमहल का दीदार करते रहे. केट और विलियम ने ताजमहल के अंदर विजिटर बुक में भी साइन किए. विलियम और केट ने उसी बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाई जहां 1992 में प्रिंसेस डायना ने पोज दिया था.
विलियम की मां डायना कर चुकी हैं ताज का दीदार
प्रिंस विलियम की मां और दिवंगत ब्रिटिश प्रिंसेस डायना ने फरवरी 1992 में ताजमहल का दीदार किया था. डायना ने अकेले ताजमहल के सामने संगमरमर से बने बेंच पर फोटो खिंचवाए थे. जिसके बाद से उस बेंच को डायना बेंच के नाम से भी जाना जाता है.