-->

रविवार, 17 अप्रैल 2016

विवादित बयान देने के लिए चर्चा में बने रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP)

विवादित बयान देने के लिए चर्चा में बने रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद साक्षी महाराज ने न्यायपालिका से अपील की कि वह मुस्लिम महिलाओं के मामले में हस्तक्षेप करें। साक्षी महाराज ने कहा, न्यायालय को इस्लाम धर्म के संदर्भ में भी हस्तक्षेप करना चाहिए, जहां एक स्त्री को केवल एक पैर की जूती समझा जाता है। जैसी जूती की जरूरत हो तो पहन लो और नहीं तो बाहर फेंक दो।


     style="display:inline-block;width:336px;height:280px"
     data-ad-client="ca-pub-4984022999781681"
     data-ad-slot="8064198659">

साक्षी महाराज ने कहा कि जिस तरह हिन्दू धर्म की महिलाओं को मंदिरों में जाने और पूजन करने का हक है, उसी तरह इस्लाम धर्म में भी महिलाओं को मस्जिद जाने का अधिकार मिलना चाहिए।


साक्षी महाराज ने मुस्लिम महिलाओं की खराब स्थिति बयान करते समय एक अपमानजनक तुलना भी की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए।

पहले भी दिए हैॆ विवादित बयान:

साक्षी महाराज ने केन्द्र सरकार से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में हाल में भारत-विरोधी नारेबाजी के आरोपियों की कथित रूप से हिमायत करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।

साक्षी महाराज ने आज कहा कि जेएनयू में हुई घटना पर राहुल गांधी का रुख सही नहीं था। सरकार को जेएनयू की घटना की सीबीआई से जांच करानी चाहिए और राहुल की गतिविधियों पर भी नजर रखनी चाहिए।
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner