-->

रविवार, 17 अप्रैल 2016

होंडा कार इंडिया तेजी से बढ़ रहे स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एस.यू.वी.) श्रेणी में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए अगले महीने अपनी 7 लोगों के बैठने की क्षमता

 होंडा कार इंडिया तेजी से बढ़ रहे स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एस.यू.वी.) श्रेणी में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए अगले महीने अपनी 7 लोगों के बैठने की क्षमता वाली कार बीआर-वी पेश करेगी। कम्पनी इस श्रेणी में मजबूती बनाते हुए और रेनो को कड़ी टक्कर देने के लिए नई एसयूवी ला रही है।


     style="display:inline-block;width:336px;height:280px"
     data-ad-client="ca-pub-4984022999781681"
     data-ad-slot="1363360259">

पिछले दो साल से यह श्रेणी 35 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रही है। इसमें अभी हुंदै की क्रेटा, रेनो की डस्टर, महिंद्रा की स्कॉर्पियो और फोर्ड की इकोस्पोर्ट का दबदबा है। हाल ही में मारति ने भी एक छोटी एसयूवी ब्रेज्जा विटारा लांच की है। होंडा कर्स इंडिया लि. (एच.सी.आई.एल.) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विपणन एवं बिक्री) ज्ञानेश्वर सेन ने बताया कि पिछले वर्ष इसमें 40 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई। लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बीआर-वी पेश करने के साथ इस मामले में हम अपनी मजबूत स्थिति की उमीद कर रहे हैं। सेन ने कहा, ‘‘उत्पाद की सफलता कीमत, स्थिति और नैटवर्क पर निर्भर है। कम्पनी के 31 मार्च तक की स्थिति के अनुसार देश भर में 295 बिक्री केंद्र थे। उन्होंने कहा कि इसे 5 मई को पेश किया जाएगा। इसका आंतरिक डिजाइन बेहतर और इंजन शक्तिशाली होगा।
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner