-->

गुरुवार, 3 मार्च 2016

बिना नेटवर्क के भी किया जा सकता चैटिंग


अक्सर यह देखा जाता है कि खास मौकों पर अपने मोबाइल फोन का नेटवर्क गायब हो जाता है। जिससे हमे काफी परेशानियों का सामना करना पडता है। अब इसका भी रास्ता निकल गया है। अगर आप वाइ-फाइ जोन में हैं, तो बिना नेटवर्क के भी कॉल और मेसेज आते रहेंगे। हैरान हो गए न, लेकिन आप इस बात पर यकीन कर सकते हैं। दरअसल, यह कोई रॉकेट साइंस नहीं बल्कि एक ऎप का कमाल है। लिबन नाम की ऎप मेकर कंपनी ने "रीच मी" ऎप डिवेलप किया है, जो नेटवर्क न होने पर भी आपकी बातों को नहीं रूकने देगा। हाल ही में लॉन्च किए गए इस ऎप के पीछे वीओआईपी सर्विस का कमाल है। इस ऎप की एक और उम्दा खासियत है। अगर आप कॉल रिसीव करने के मूड में नहीं हैं तो उसे वॉइस मेल पर भी ट्रांसफर कर सकते हैं। लिबन के सीईओ ने ऎप के बारे में बताया कि अगर किसी देश में यह सर्विस दी गई है तो लिबन ऎप किसी भी नेटवर्क पर काम करेगा। लिबन सबसे पहले ऎंड्रॉयड पर मिलेगा और आई फोन के लिए इसे तैयार करने का काम आखिरी चरण में चल रहा है। उन्होंने बताया कि यह ऎप खासतौर पर डॉक्टर ऑन कॉल, अपना बिजनस चलाने वाले लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा, जो अपने काम के नेचर की वजह से मिस कॉल्स जरा भी बर्दाश्त नहीं कर सकते। बता दें कि लिबन ऎप आईओएस और ऎंड्रॉयड पर वॉइस कॉल और इंस्टेंट मेसेजिंग सर्विस के साथ 100 देशों में पहले ही मौजूद है।


 <!-- Begin BidVertiser code -->
<SCRIPT SRC="http://bdv.bidvertiser.com/BidVertiser.dbm?pid=715434%26bid=1777490" TYPE="text/javascript"></SCRIPT>
<!-- End BidVertiser code -->
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner