-->

रविवार, 27 दिसंबर 2015

दुनिया में इनके नाम का बजता है डंका, ये है 10 सबसे महंगे ब्रैंड

नई दिल्ली। हमारे सोचने-समझने का तरीका ग्लोबलाइजेशन ने बदल कर रख दिया है। लोग अब ब्रैंड्स को लेकर बेहद सतर्क हो चुके हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक ब्रैंड्स के प्रति अपनी समझ रखते हैं। कोई सामान हो, ब्रैंड के नाम से तुरंत बिक जाता है और मार्केट में उसकी वेल्यु भी होती है। यहां हम आपको बता रहे हैं दुनिया के 10 सबसे महंगे यानी सुपर ब्रैंड्स और उनकी मार्केट वेल्यु के बारे में जिनका दुनियाभर में डंका बजता है। एपल- एपल का नाम दुनिया के 10 महंगे ब्रैंड्स में टॉप पर है।

एपल की वर्तमान ब्रैंड वैल्यू 145.3 बिलियन डॉलर ( लगभग 9570 अरब रुपए) है। एपल की ब्रैंड वेल्यु में पिछले साल की तुलना में इस बार 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। माइक्रोसॉफ्ट- टॉप 10 ब्रैंड्स की इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट नंबर 2 पर है। इस कंपनी की ब्रैंड वेल्यु 69.3 बिलियन डॉलर (लगभग 4554 अरब रुपए) है, पिछले साल की तुलना में इसकी वेल्यु में 10 प्रतिशत वृद्धि हुई है। गूगल- गूगल इस सूची में तीसरे नंबर पर है। इसकी ब्रैंड वेल्यु 65.6 बिलियन डॉलर (लगभग 4290 अरब रुपए) है। इस साल गूगल की ब्रैंड वैल्यू में 16 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कोका कोला- दुनियाभर में कोका कोला भी नामी-गिरामी ब्रैंड और इसका नंबर चौथा है। इसकी ब्रैंड वैल्यू 56 बिलियन डॉलर (लगभग 3696 अरब रुपए) है। आईबीएम- टेक दिग्गज आईबीएम सबसे महंगे ब्रैंड्स में 5वें स्थान पर है। इसकी ब्रैंड वैल्यू 49.8 बिलियन डॉलर (लगभग 3234 अरब रुपए) है। मैकडोनाल्ड्स- मैक डी का दुनिया के टॉप 10 ब्रैंड्स में छठा स्थान है। इसकी ब्रैंड वैल्यू 39.5 बिलियन डॉलर (लगभग 2574 अरब रुपए) है। सैमसंग- ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रैंड सैमसंग का इस सूची में 7 वें स्थान पर है। इसकी ब्रैंड वैल्यू 37.9 बिलियन डॉलर (लगभग 2442 अरब रुपए) है। टोयोटा- कार का ग्लोबल बेस्टसेलर टोयोटा का दुनियाभर के बाजारों में दबदबा कायम है। इसकी ब्रैंड वैल्यू 37.8 बिलियन डॉलर (लगभग 2441 अरब रुपए) है। जनरल इलेक्ट्रॉनिक्स- जनरल इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड को जीई के नाम से जाना जाता है। इसकी ब्रैंड वैल्यू 37.5 बिलियन डॉलर (लगभग 2440 अरब रुपए) है। फेसबुक- टॉप 10 ब्रैंड्स में फेसबुक का स्थान नंबर 10 पर है। इसकी ब्रैंड वैल्यू 36.5 बिलियन डॉलर (लगभग 2376 अरब रुपए) है।
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner