-->

सोमवार, 18 अप्रैल 2016

यूपी: छात्रा ने चिट्ठी कर की PM की तारीफ

यूपी: छात्रा ने चिट्ठी कर की PM की तारीफ

यूपी के कानपुर में रहने वाली एक छात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखकर उनके कामों की तारीफ की है. छात्रा ने मोदी को लिखी गई चिट्ठी में कहा, 'आप ऐसे ही काम करते रहिए, हम लोग भी आपके साथ हैं.' इसके जवाब में पीएम मोदी ने छात्रा का शुक्रिया अदा किया है.

पीएम चला रहे नए और अच्छे अभियान
कानपुर के कैनाल रोड निवासी अदिति मिश्रा 7वीं क्लास की स्टूडेंट है. अदिति ने नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर साफ-सफाई के लिए मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर शुभकामनाएं देकर कहा था की आप ऐसे ही कार्य करते रहिए. हम लोग आपके कहे अनुसार सफाई पर खास ध्यान दे रहे हैं. अदिति ने लिखा था कि पीएम द्वारा चलाए जा रहे बहुत से अभियान नए और अच्छे हैं.

     style="display:inline-block;width:336px;height:280px"
     data-ad-client="ca-pub-4984022999781681"
     data-ad-slot="5241829859">


पीएम मोदी ने कहा शुक्रिया
बच्ची के पत्र पर पीएम मोदी काफी खुश हुए उन्होंने अदिति को जबाब देकर उसका शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि तुम सभी बच्चे ऐसे ही सोच रखते हुए आगे बढ़ते रहो और देश का नाम रोशन करो. पीएम का पत्र आने पर अदिति के परिजन भी काफी खुश हैं.

पीएम से प्रभावित है छात्रा
अदिति पीएम मोदी से इस कदर प्रभावित है कि जब भी टीवी में नरेंद्र मोदी का कोई भाषण चल रहा होता है, तब वो सारे काम छोड़कर मोदी का भाषण सुनने लगती हैं. अदिति पर पीएम के स्वच्छता अभियान असर इतना ज्यादा हुआ कि उसने अपने घर के आसपास के लोगों को गंदगी न फैलाने की शपथ तक दिला डाली और लोगों से कहा की साफ-सफाई का हमेशा ध्यान रखें.
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner