-->

रविवार, 17 अप्रैल 2016

गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पारा 45 डिग्री

गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पारा 45 डिग्री के करीब पहुंचने के साथ ही शरीर झुलसने लगा है। अस्पतालों में सन बर्न के मामले पहुंच रहे हैं। साथ ही बच्चों में सबसे ज्यादा डायरिया की समस्या बढ़ी है। डॉक्टरों के अनुसार यदि कुछ दिनों तक इसी तरह पारा का मिजाज चढ़ता रहा तो हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ सकते हैं। बनारस में चार दिनों से पारा 41 डिग्री से 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक और चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद सिंह कहते हैं कि पिछले तीन चार दिनों में सन बर्न के मामले बढ़े हैं। बाइक सवार और पैदल यात्री इसके ज्यादा शिकार हो रहे हैं।ऐसे करें बचाव

     style="display:inline-block;width:336px;height:280px"
     data-ad-client="ca-pub-4984022999781681"
     data-ad-slot="1502961050">

-सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बाहर निकलने से बचें-खूब पानी पिएं और बाहर जाने से पहले सिर, कान और शरीर ढंककर निकलें-लू से आंखों को बचाने के लिए सनग्लास जरूर पहनें-त्वचा पर जलन महसूस होने पर ठंडे पानी से धोएं और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner