-->

शनिवार, 12 मार्च 2016

अनोखी शादी का नजारा देखने को मिला



     style="display:block"
     data-ad-client="ca-pub-4984022999781681"
     data-ad-slot="3930853851"
     data-ad-format="auto">

कौशाम्बी जिले के पवारां गांव में लोगों को एक ऐसी अनोखी शादी का नजारा देखने को मिला जिसे लोग कई सालों तक भूल नही पाएंगे। ये शादी किसी इंसान की नही बल्कि एक कुत्ते और कुतियां की थी। ये शादी पूरी तरह हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई। पवारां गांव के रहने वाले बसंत त्रिपाठी के शगुन नाम के कुत्ते को विवाह की रस्मों से पहले नहलाया गया उसके बाद उसे नये सुंदर कपड़े पहनाकर सजाया गया और बारात भी निकाली गयी। शगुन की बारात में हजारों लोग शामिल हुए और डीजे की धुन पर खूब डांस भी किया। शगुन के बैठने के लिए फूलों से सजी कार का इंतजाम किया गया था जिसमें बैठकर वह कुतिया के घर तक गया। कुतिया के घर पर जयमाल के लिये बकायदा स्टेज भी सजाया गया था। दोनों ने एक दूसरे के गले में जयमाला डाली तो लोगों ने खुश होकर फूलों की वर्षा भी की। बारातियों के लिये लजीज पकवानों की भी व्यवस्था थी तो घर के अंदर सजे मंडप में शगुन और उनकी दुल्हिनयां विवाह बंधन में बंध रहे थे। अंत में विदाई के समय कुतिया के मालिक जंग बहादुर अपनी आंखों से विदाई के दर्द के आंसू नही रोक सके और उनकी आंखों से अश्रुधारा बह निकली। http://Young4Money.com/?ref=132541
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner