-->

मंगलवार, 8 सितंबर 2015

जर्मनी में एक महिला की कहानी

जर्मनी में एक महिला को जब बिल्ली ने काट लिया तो उसका गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया और उसने सारा गुस्सा अपने ब्वॉयफ्रेंड पर निकाल दिया। गुस्से में पागल हुई इस महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की खूब जमकर धुनाई कि और उसे दांतों से काट लिया। ये बिल्ली उसके ब्वॉयफ्रेंड की पालतू बिल्ली थी।
सूत्रों के अनुसार 26 वर्षीय इस महिला पर जब बिल्ली हमला कर रही थी उस समय उसने बिल्ली को रोकने की बहुत कोशिश कि थी लेकिन वह नही रुकी। उसके बाद महिला और उसके 39 वर्षीय ब्वॉयफ्रेंड में जमकर लड़ाई हुई और उसने गुस्से में आकर अपने बॉयफ्रेंड को कई बार दांतों से काटा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घायल पुरूष किसी तरह वहां से भाग निकला और उसने पुलिस को कॉल किया। घायल पुरूष को इलाज के हॉस्पिटल ले जाया गया जबकि महिला पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया गया।
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner