वाड्रफनगर रविवार का ���िन छत्तीसगढ़ पुलिस के लिएनक्सली अभियान के लिए सफल रहा है एक तरफ सरगुजा रेन्ज नेबड़ी नक्सलियों पर बड़ी कार्यवाही वही बस्तर रेंज ने भी 5नक्सलियों को समर्पण करवाया है | पुलिस चौकी वाड्रफनगरमें सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक टीजे लांगकुमेर नेबलरामपुर पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार की उपस्थिति मेंगिरफ्तार नक्सलियों तथा बरामद हथियार व सामानों कोपत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत करते हुए पूरे मामले का खुलासाकिया। आईजी टीजे लांगकुमेर ने बताया कि पिछले 20 दिनों सेबलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थानांतर्गत ग्राम लंगड़ी, मुड़िया,शंकरपुर, नवगई, सोनहत एवं सूरजपुर जिले के रमकोला, बिहारपुरथाना क्षेत्र तथा मोहरसोप चौकी और ओड़गी क्षेत्र मेंनक्सलियों की आवाजाही तथा उनकी गतिविधियों कीसूचनाएं मिल रही थीं। नक्सलियों की सक्रियता से ग्रामीणोंमें भय का वातावरण निर्मित हो गया था। लगातार सूचनाएंमिल रही थी कि नक्सलियों द्वारा क्षेत्र के सरपंच एवंठेकेदारों से लेव्ही की मांग की जा रही है तथा मोबाईल से कईलोगों को गांव छोड़ने की धमकी दी जा रही है।बलरामपुर पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने इन सूचनाओं कीतस्दीक कराई तो सारी सूचनाएं सही पाई गई और इलाके मेंझारखंड से नक्सलियों के घुसपैठ की भी पुष्टि हुई। आईजी श्रीलांगकुमेर के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर सदानंदकुमार एवं पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रखर पाण्डेय ने वाड्रफनगर मेंसंयुक्त बैठक आयोजित कर नक्सलियों की धर पकड़ की रणनीतिबनाई थी। नक्सलियों द्वारा लगातार मोबाइल से सरपंच एवंठेकेदार से बातचीत की जा रही थी,जिससे उनका लोकेशनपुलिस टीम को लगातार मिल रहा था। आईजी ने बताया किशनिवार को सक्रिय नक्सली दस्ता का लोकेशन रघुनाथनगरथाना क्षेत्र के सोनहत जंगल में मिला ।उक्त लोकेशन को झारखंड राज्य के भंडरिया पुलिस भी वॉचकर रही थी। उन्होंने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार परभंडरिया थाने के उपनिरीक्षक विनय कुमार, रामानुजगंजथाना प्रभारी सी तिग्गा, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 16 वींबटालियन के कंपनी कमांडर ब्रजेश तिवारी, रघुनाथनगर थानाप्रभारी किशोर केवट के साथ 35 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम का नेतृत्व करते हुए बलरामपुर पुलिसअधीक्षक 5 एवं 6 सितंबर की दरम्यानी रात लगभग तीन बजेरघुनाथनगर थाना से ग्राम सोनहत तक गए। यहां से जंगल में प्रवेशकर पुलिस पार्टी सर्चिंग करते हुए तड़के लगभग पांच बजेधौराग्राम के नजदीक पहुंचा था तभी ग्रामीणों से पूछताछ मेंपता चला कि शनिवार की शाम समरमटिया के आसपास आठ-दस सशस्त्र वर्दीधारी नक्सली देखे गए थे।उक्त सूचना पर पुलिसपार्टी तीन अलग-अलग दिशा सेसमरमटिया क्षेत्र के जंगल के नाला का घेराबंदी कर सर्चिंग कररही थी तभी पुलिस पार्टी की भनक नक्सली संतरी को लगगई। उसके द्वारा फायर करते ही मौके पर मौजूद नक्सलियोंद्वारा पुलिस पार्टी पर भी अंधाधुंध फायरिंग की जाने लगी।पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग कीगई। दोनों ओर से लगभग आधे घंटे तक फायरिंग चलती रही। सुबहसाढ़े पांच बजे के बाद जब गोलीबारी बंद हुई और पुलिस पार्टीने आसपास सर्चिंग शुरू की तो पांच नक्सली पकड़े गए।आईजी श्री लांगकुमेर ने बताया कि मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारनक्सलियों में दस्ता कमांडर झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गतरमकंडा थाना के उदयपुर निवासी राजेंद्र खैरवार उर्फविश्वनाथ खैरवार उर्फ दिलीप के साथ डिप्टी कमांडररामानुजगंज थाना के बानापति निवासी विष्णु उर्फ महेंद्रउर्फ बीके गुप्ता, एरिया सदस्य त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्रामपलगी निवासी आगर साय उर्फ श्रवण, झारखंड के भंडरियाथानांतर्गत नौका निवासी गुड्डू सिंह खैरवार, गढ़वा थाना केग्राम भिखही निवासी वकील चौधरी शामिल हैं।पकड़े गए नक्सलियों से पुलिस ने पांच 315 बोर का रायफल, 60राउंड जिंदा कारतूस, 16 मोबाइल, लगभग 40 सिम, नगदी 60हजार 250 रुपए, नक्सली साहित्य एवं भारी मात्रा में दैनिकउपयोग की सामग्री बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान जंगल पहाड़का सहारा लेकर दल में शामिल तीन नक्सली भागने में सफल रहे,जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों कोलगाया गया है। बलरामपुर पुलिस को मिली इस बड़ीकामयाबी पर छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक एएन उपाध्यायने बलरामपुर पुलिस को बधाई दी है।