-->

शुक्रवार, 15 अप्रैल 2016

इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है,

 इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो झूठे रेप केस पर फिल्माई गई एक शॉर्ट फिल्म है, जिसका नाम है 'फर्स्ट नाइट'। इस शॉर्ट फिल्म को ट्रेवलिंग सिनेमा शॉर्ट्स (Traveling Cinema Shorts) द्वारा यू-ट्यूब पर 10 अप्रैल को अपलोड किया गया है। जिसे अब तक एक लाख से ऊपर लोगों ने देखा है। झूठे रेप केस को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए यह फिल्म बनाई गई है। इस फिल्म में एक कपल की कहानी के जरिए दिखाया गया है कि क्यों एक लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड का वीडियो बनाने की जरूरत महसूस होती है।






     style="display:inline-block;width:336px;height:280px"
     data-ad-client="ca-pub-4984022999781681"
     data-ad-slot="1962449457">

क्या है फिल्म की कहानी?
इस शॉर्ट फिल्म 'फर्स्ट नाइट' में कबीर नाम का लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से असुरक्षित महसूस करता है और खुद के लैपटॉप में उसके साथ खास पलों का वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है। इस वीडियो में लड़की लड़के से पूछती है कि वह उसे क्यों प्यार करता है? इस पर लड़का लड़की की कुछ तारीफें कर देता है। इसके बाद लड़की पुराने दिनों को याद करती है और बताती है कि उसका पास्ट अच्छा नहीं रहा था। इन दोनों की जिंदगी में खास दिन है क्योंकि दोनों साथ रहते हुए एक साल पूरा कर रहे हैं। लड़की इस दौरान नशे में होती है और उसके हाथ में बियर की बोतल रहती है और इसके बाद लड़का निजी पलों का वीडियो शूट करता है।

आखिर लड़के ने क्यों बनाया वीडियो?
फिल्म के अंत में लड़का कहता है कि वह डरा हुआ था, इसलिए उसने अपने खास पलों को रिकॉर्ड किया है। लड़के का कहना है कि उसका एक दोस्त 3 साल से रिलेशनशिप में था और इसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड ने उसके फ्रेंड पर रेप का केस कर दिया। लड़के के फ्रेंड को जेल भी जाना पड़ा। इस डर के कारण ही उसने अपनी गर्लफ्रेंड का वीडियो बनाया।
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner