फ्रांस से तकरीबन 60 हजार करोड़ रुपये में 36 रफाल लड़ाकू विमानों की खरीद की डील 'अंतिम दौर' में पहुंच चुकी है और जल्द ही इसे फाइनल किया जा सकता है। रक्षा सूत्रों ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बातचीत काफी सकारात्मक दिशा में चल रही है और एक महीने के भीतर इसे फाइनल किया जा सकता है। उनके मुताबिक, इस कॉन्ट्रैक्ट को 59 हजार 500 करोड़ रुपये में फाइनल किया जा सकता है।
style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-4984022999781681"
data-ad-slot="8483001055"
data-ad-format="auto">

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
हालांकि, भारत शुरू से ही इस डील के लिए 80 हजार करोड़ रुपये को कम करने के लिए दबाव बनाता रहा है। भारत चाहता है कि इसे 60 हजार करोड़ रुपये के आसपास में फाइनल किया जाए। इसी को लेकर पिछले कई सालों से यह डील रुकी पड़ी है।
बता दें कि इन 36 रफाल लड़ाकू विमानों को फ्रांस से सीधे खरीदा जाएगा। कॉन्ट्रैक्ट जब फाइनल हो जाएगा तो इन विमानों की सप्लाई में दो से तीन साल तक का वक्त लगेगा।